
मुर्शिदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Foundation stone of Babri Mosque : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जा रही है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर मस्जिद निर्माण की अगुवाई कर रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग सुबह से ट्रैक्टर, ई-रिक्शा और अपने सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल पर पहुंच रहे हैं। हुमायूं कबीर ने आज यानी 6 दिसंबर 2025 को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने पहले ही इसका ऐलान किया था। इस शिलान्यास कार्यक्रम में सऊदी के 2 मौलवी आए थे।
हजारों-लाखों की संख्या में लोग मुर्शिदाबाद जुटे थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्थल पर पहुंचकर हुमायूं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “बंगाल में 2 करोड़ 82 लाख 533 मुस्लिम वोटर हैं. 90 सीटों पर अल्पसंख्यक वोट निर्णायक रोल निभाते हैं. हमें हर सीट पर अपने अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्वों को जिताना है। राज्य के अल्पसंख्यक मतदाताओं को एक साथ लड़ना होगा।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





