
पटना (वीकैंड रिपोर्ट): Emergency Landing of CM Helicopter : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सीएम बिहार के 5 जिलों में सूखे की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकले थे। खराब मौसम के कारण गया जिले में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि, नीतीश कुमार सड़क रास्ते से पटना लौट रहे हैं। उनके लिए काफिले की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें : Stopage on Promotion : सरकार ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति के लिए अनुशंसित दो वकीलों के नाम रोके
Emergency Landing of CM Helicopter : सीएम नीतीश कुमार के गया में उतरने की खबर मिलने के बाद गया प्रशासन हरकत में आ गया। इस खबर के मिलने के बाद जिले के डीएम और एसपी एयरपोर्ट पर पहुंचे। गया के डीएम त्यागराजन का कहना है क मौसम खराब होने की वजह से सीएम के हेलीकाप्टर की गया एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई है, इसे इमरजेंसी लैंडिंग कहना ठीक नहीं होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद थे।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


