
फरीदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) – हरियाणा के गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी के आरोपी इशांत उर्फ ईशू गांधी को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इशांत के फरीदाबाद में छिपे होने की सूचना मिली थी। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी मुकेश मल्होत्रा की टीम ने सुबह 4 बजे पर्वतीय कॉलोनी में छापा मारा।
भागते हुए इशांत ने पुलिस पर 6 गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में इशांत घायल हो गया। इशांत के पैर में गोली लगी है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, 17 अगस्त की सुबह 5.30 बजे सेक्टर 57 स्थित एल्विश के घर पर 24 गोलियां चलाई गईं। गोलियां घर के दरवाजों, खिड़कियों और छत पर लगीं। इशांत को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसके बाद से पुलिस गोली चलाने वालों की तलाश कर रही थी। भाऊ गैंग ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





