
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Delhi CM Kejriwal : दिल्ली के तत्कालीन स्वास्थ्य और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन कई जेल अफसरों को ले डूबे हैं। दिल्ली जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने ऐसे कई जेल अफसरों पर गाज गिराकर उन्हें ठिकाने लगा दिया है, जो सत्येंद्र जैन की सेवादारी करके जेल कोठरी में उनकी ‘तन्हाई’ दूर करने में दिन-रात जुटे हुए थे। डीजी जेल के इस कदम से दिल्ली की 16 जेलों में हड़कंप मचा है। सत्येंद्र जैन की बोरियत दूर करने में जुटे मिले तिहाड़ की जेल नंबर-7 के जेल अधीक्षक को फिलहाल दिल्ली जेल महानिदेशालय से ही अटैच कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : NIA Raid in Jalandhar : गैंगस्टरों पर NIA का चाबुक, पंजाब समेत कई राज्यों में छापेमारी
Delhi CM Kejriwal : जेल महानिदेशालय सूत्र भी ऊपर लिखी तमाम बातों की पुष्टि करते हैं। जानकारी के मुताबिक, डीजी जेल संजय बेनीवाल ने हाल-फिलहाल जिन चार जेलों के अधीक्षकों को हटाकर ठिकाने लगाया है, उन्हीं में एक जेल सुपरिटेंडेंट राजेश चौधरी भी शामिल हैं, जो अभी तक उसी तिहाड़ जेल नंबर-7 के अधीक्षक हुआ करते थे, जिसकी कोठरी में बंद सत्येंद्र जैन के ऊपर हावी हो चुकी बोरियत यानी तन्हाई डस रही थी। राजेश चौधरी को फिलहाल सत्येंद्र जैन की जेल से हटाकर तत्काल प्रभाव से जेल महानिदेशालय में बैठा दिया गया है।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


