

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Dangerous Accident in Delhi : यहां नए साल के पहले दिन ही दिल दहला देने वाली वारदात हुई जिसने सबको हैरान कर दिया। देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच एक लड़की को कार से 8 किलोमीटर तक घसीटा गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें लड़की बोलेनो कार के नीचे फंसी हुई दिखाई दे रही है और कार चालक उसे घसीटते हुए यूटर्न लेते दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी है।
यह भी पढ़ें : Runaway Bride : फेरा डालने मायके आई दुल्हन फरार, दूल्हा बैरंग लाैटा
Dangerous Accident in Delhi : मारुति बलेनो में यात्रा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, महिला का निर्वस्त्र शव और उसके टूटे पैर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। बताया जाता है कि लड़की स्कूटी पर थी। कार सवारों ने पहले उसे टक्कर मारी और फिर ल़ड़की को 8 किलोमीटर तक घसीटते रहे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


