
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Naval Commanders Conference : अरब सागर में देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सोमवार को होने वाले भारतीय नौसेना के द्विवार्षिक कमांडर सम्मेलन में भारत की नौसैनिक शक्ति में इजाफा करने और तीनों सशस्त्र बलों के बीच तालमेल बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Umesh Pal Murder Case : उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर ढेर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के शीर्ष कमांडरों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में 40 हजार टन वजन वाले इस विमानवाहक पोत को भारतीय नौसेना में शामिल किया था।
Naval Commanders Conference : इस वर्ष के सम्मेलन की खासियत है कि पहली बार कमांडर सम्मेलन भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर आयोजित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में मौजूदा भू-रणनीतिक स्थिति के कारण नौसेना कमांडरों के इस सम्मेलन का अपना महत्व और प्रासंगिकता है।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





