

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Former Railway Board chief Anil Lahoti appointed chairman of TRAI…रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार लाहोटी को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ट्राई में शीर्ष पद करीब चार महीने से खाली है। पूर्व चेयरमैन पी.डी. वाघेला का कार्यकाल चार महीने पहले समाप्त हो गया था। ट्राई ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया है।
Anil Lahoti appointed chairman of TRAI… इस प्रेस रिलीज में अथॉरिटी ने कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी को कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए ट्राई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


