
बारामती (वीकैंड रिपोर्ट)- Ajit Pawar plane crash : महाराष्ट्र के बारामती से मंगलवार सुबह एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई, जब डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान के लैंडिंग के दौरान हादसे का दावा किया गया। बताया जा रहा है कि अजित पवार चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुंबई से बारामती आ रहे थे, तभी सुबह करीब 8:45 बजे एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान रनवे से फिसल गया। हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लगने और धुएं का गुबार उठने की खबरें भी सामने आईं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस हादसे को लेकर गंभीर दावे किए जा रहे हैं, जिनमें अजित पवार के घायल होने उनके निधन तक की बातें कही जा रही हैं। हालांकि, अब तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी या सरकार की ओर से ऐसी किसी सूचना की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, विमान में अजित पवार के साथ उनके निजी सहायक, सुरक्षाकर्मी और विमान स्टाफ भी मौजूद थे, जिन्हें चोटें आने की बात कही जा रही है।
Ajit Pawar plane crash : हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। विमान हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। एएनआई द्वारा जारी बताए जा रहे वीडियो में विमान में आग लगी होने का दृश्य दिखाया जा रहा है, लेकिन इसकी भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
फिलहाल पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट नहीं है और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतज़ार किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





