

जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : पीर बोदलां बाजार में 28 साल के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राघव शर्मा उर्फ मोहित के रूप में हुई है। मोहित अपनी मां के साथ घर में अकेला रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मोहित पहले एक कपड़े की दुकान में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था।
जिस कारण मोहित शर्मा ने रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मृतक की मां दूसरे कमरे में पूजा कर रही थी। जब मृतक की मां पूजा कर उसके कमरे में गई तो उसने देखा कि मोहित पंखे लटका हुआ था। चीख-चिल्लाहट सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना थाना-4 की पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक क्राइम सीन से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


