
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Makeup Tips : बारिश के मौसम में अगर आपका भी मेकअप फैल जाता हैं तो आप भी यह कुछ टिप्स फाॅलो करें और अपना मेकअप वाटरप्रूफ बनाएं। वाटरप्रूफ मेकअप करके हम कहीं भी जा सकते हैं और हमें अपने मेकअप खराब होने का या फैल जाने का कोई डर नहीं होगा। औरत की जिंदगी में मेकअप एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसके बिना औरतें घर से बाहर नहीं निकलती हैं। मानसून में यानि बरसाती सीजन में औरतों के बेजान चेहरे के पीछे उनकी खूबसूरती का राज वाटरप्रूफ मेकअप ही है। जो चेहरे को चाँद जैसा खूबसूरत बना देता है।
बारिश के मौसम में महिलाएं जब पानी में भीगती हैं तो उनका मेकअप पानी की तरह बहने लगता है, इसलिए महिलाएं बारिश वाले मौसम में मेकअप करने से डरती हैं। मेकअप को बारिश से बचाने के लिए महिलाएं बाजार से अलग-अलग प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी बारिश में मेकअप करना चाहती हैं तो मैट मेकअप करें। इसमें किसी भी तरह का ऑयल नहीं होना चाहिए। नहीं तो थोड़ी देर में ही आपका सारा मेकअप बहने लगेगा। इस लिए हम आपको कुछ मेकअप टिप्स देंगे, जिसको फाॅलो करके आप बारिश के मौसम में भी मेकअप करके बाहर जा सकते हैं और आपका मेकअप कही नहीं जा सकता।
बारिश के मौसम में हैवी मेकअप ना करें। आप सिर्फ इस मौसम में बीबी क्रीम का ही इस्तेमाल करें। यह बीबी क्रीम वाटरप्रूफ होनी चाहिए। यदि आपकी स्किन पर दाग-धब्बे हैं तो आप हल्का सा कंसीलर इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि मेकअप फैलने की शुरूआत आंखों से ही होती है कि आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। जब आपका वाटरप्रूफ मेकअप पूरा हो गया तो अपने चेहरे पर फिक्सिंग स्प्रे का इस्तेमाल अवश्य करें। यह इस्तेमाल करने के बाद आपका मेकअप कहीं भी नहीं जाएगा और आप बेफिक्र हो कर बारिश में या धूप में घूम सकती हैं।
ये टिप्स भी आएंगे आपके काम
-बार-बार मेकअप को टच-अप करने से बचें, क्योंकि इससे मेकअप खराब हो सकता है।
-यदि आवश्यक हो, तो केवल टिश्यू पेपर से पोंछकर मेकअप को हल्का सा सेट करें।
-मेकअप से पहले मैटिफाइंग प्राइमर लगाएं। यह मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने में भी मदद करेगा।
-मेकअप को सेट करने और ऑयल को एक्सेस ऑयल को सोखने के लिए लूज पाउडर का इस्तेमाल करें।
-मेकअप के बाद चेहरे पर ऑयल नजर आए, तो उसके लिए ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




