
लाइफस्टाइल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- First Date Tips : पहली डेट हर किसी के लिए बेहद खास होती है। यही वो मुलाकात होती है, जो या तो रिश्ते की मजबूत शुरुआत बन जाती है या फिर वहीं खत्म हो जाती है। कई बार पहली ही डेट के बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ती और इसके पीछे कुछ आम गलतियां जिम्मेदार होती हैं। रिलेशनशिप कोच जसकरण सिंह के अनुसार, लड़कियां पहली डेट पर कुछ खास बातों पर जरूर ध्यान देती हैं। अगर आप इन बातों पर काम करें, तो आपकी डेट सफल होने की संभावना बढ़ सकती है।
ग्रूमिंग और खुशबू
पहला इंप्रेशन अक्सर आपकी पर्सनैलिटी से पहले आपकी ग्रूमिंग से बनता है।
-
बाल साफ, सेट और अच्छे से कटे हुए हों
-
दाढ़ी या शेविंग क्लीन हो
-
नाखून कटे और साफ हों
-
कपड़े फिट, सलीकेदार और साफ-सुथरे हों
-
हल्का और अच्छा परफ्यूम लगाएं (ज्यादा तेज खुशबू से बचें)
लड़कियां इन छोटी-छोटी बातों को बारीकी से नोटिस करती हैं।
यह भी पढ़ें : Marriage Relationship Tips : पति-पत्नी के रिश्ते में न करें ये 5 बड़ी गलतियां, वरना बढ़ सकती है दूरियां
बॉडी लैंग्वेज
आप कुछ बोलें उससे पहले आपकी बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ कह देती है।
-
कंधे रिलैक्स रखें
-
झुककर या ढीले-ढाले न बैठें
-
आंखों में आंखें डालकर बात करें
-
नेचुरल स्माइल रखें
-
जरूरत से ज्यादा घबराहट या अकड़ न दिखाएं
कॉन्फिडेंस और सहजता लड़कियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।
First Date Tips : दूसरों के साथ व्यवहार
लड़कियां इस बात पर खास ध्यान देती हैं कि आप वेटर, कैशियर या अजनबियों से कैसे पेश आते हैं। अगर आप विनम्र, सम्मानजनक और मददगार व्यवहार करते हैं, तो यह पॉजिटिव इंप्रेशन बनाता है।
सुनने की आदत
डेटिंग सिर्फ बोलने का नाम नहीं है, सुनना भी उतना ही जरूरी है।
-
क्या आप उनकी बात ध्यान से सुनते हैं?
-
क्या आप बार-बार फोन चेक करते हैं?
-
क्या आप दिलचस्पी दिखाते हैं और सही सवाल पूछते हैं?
यह भी पढ़ें : Side effects of Extra Marital Affair : शादी के बाद अफेयर: एक पल का रोमांच, उम्रभर का पछतावा! रिश्तों को बचाने की बड़ी सीख
अगर आप सिर्फ अपनी बातें करते रहेंगे, तो सामने वाला बोर हो सकता है। बातचीत में बैलेंस होना चाहिए। पहली डेट पर छोटी-छोटी बातें ही बड़ा फर्क डालती हैं। अगर आप ग्रूमिंग, बॉडी लैंग्वेज, व्यवहार और सुनने की आदत पर ध्यान दें, तो आपका इंप्रेशन लंबे समय तक याद रखा जा सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


