
पटना (वीकैंड रिपोर्ट): सुशांत सिंह राजपूत के केस में जब से बिहार पुलिस सामने आई है तब से मुंबई पुलिस के रवैये पर और ज्यादा नेगेटिव चीजें सामने आ रही हैं। दरअसल जब से सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में केस दर्ज कराया और उसके बाद पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है तभी से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुंबई पुलिस जांच में अड़चन पैदा कर रही है। जांच के लिए पटना के एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वॉरेंटीन करने के बाद इस मुद्दे पर पटना के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे और मुखर हो गए हैं।
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि ऐसा ही रहा तो बिहार पुलिस दूसरा रास्ता अपनाएगी। वह अपने अफसरों को वापस बुलाएंगे और फिर अपने वकील से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस हमें लिखित में दे कि वह हमें जांच में सहयोग नहीं करेंगे, हमें मांगे गए जांच से संबंधित कागज नहीं देंगे तो हम अपने अफसरों को आज ही वापस बुला लेंगे।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने यह भी कहा कि रिया अगर निर्दोष हैं तो वह सामने आकर जांच में सहयोग क्यों नहीं करती। उन्होंने इस बात पर सवाल खड़े किए कि रिया सिर्फ जांच के लिए मुंबई पुलिस का सहयोग क्यों कर रही हैं।
पटना एसपी को जबरन क्वॉरेंटीन किए जाने के बाद बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि हमारे 4 अफसर मुंबई पुलिस के डर की वजह से वहां छिप गए हैं।उन्होंने सुशांत राजपूत केस में मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने पर कहा कि उनके साथ अपराधी जैसा बर्ताव हुआ। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि तिवारी को हाउस अरेस्ट किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





