
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : तरनतारन के गांव ढोलन से बड़ी खबर सामने आ रही है एक बाबा और उसके साथियो को लेकर,मिली जानकारी के अनुसार, गांव में पटियाला के पिंगलवाड़ा नामक स्कार्पियो में सवार होकर नकली बाबा अपने 4 साथियों आया है। उन्होंने दान देने के लिए गुरुद्वारा में अनाउंटमेंट भी करवाई। इसके बाद गुरुद्वारे से निकलने बाद पिंगलवाड़ा ब्रांच पटियाला के नाम पर चंदा इकट्ठा करने के लिए लोगों के घरों में जाने लगे और बड़ी चोरियों को अंजाम दे डाला। आइए बताते है क्या है पूरा मामला।
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि नकली बाबा अपने साथियों सहित एक घर में गया जहां उन्होंने परिवार के 3 सदस्यों को जहरीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और घर में पड़े 5 हजार रुपए व 3 बोरी गेहूं की बोरी लेकर फरार हो गए। पीड़ित निशना सिंह ने बताया कि वह स्कूल बस चलाने का काम करता है। घटना के दौरान वह घर पर नहीं था। उसे घटना के बारे में फोन आया जिसके बाद तुरन्त घर पहुंचा। जहां उसने देखा कि परिवार के सदस्य बेहोश पड़े हुए थे।
गुरुद्वारा कमेटी को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने सभी टोल प्लाजा व नाकों पर अलर्ट कर दिया। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने स्कार्पियों सवार नकली बाबा को उसके साथियों सहित हरिके पतन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





