
लंदन (वीकैंड रिपोर्ट) : Ruckus of Khalistan Supporters : वारिस पंजाब दे चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद ब्रिटेन में हंगामा हुआ है। रविवार को खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय हाई कमीशन के परिसर में हंगामा किया। इस घटना को लेकर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के उप-प्रमुख को तलब किया।
An Indian diplomat confronts a Khalistani clown, takes back the Indian flag pulled down by a mob that attacked the Indian High Commission in London to protest legal action taken against a militant Sikh secessionist in India.
A larger tricolour has now replaced the previous one. pic.twitter.com/1dG1AdhedH
— Sonam Mahajan (@AsYouNotWish) March 19, 2023
Ruckus of Khalistan Supporters : विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन सरकार की बेरूखी देखने को मिली है, जो अस्वीकार्य है। हाई कमीशन के बाहर खालिस्तान समर्थकों के हंगामे की भारत में ब्रिटेन के राजदूत एलेक्स एलिस ने निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मैं ब्रिटेन में भारतीय हाई कमीशन के लोगों और परिसर में आज के शर्मनाक कृत्य की निंदा करता हूं।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





