
शाहजहांपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Road Accident in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दिलावरपुर गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है। यह सभी शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
यह भी पढ़ें : Robbery at Flipkart dilivery point : जालंधर में बंदूक की नोक पर फ्लिपकार्ट के डिलिवरी प्वाइंट से लाखों की लूट, सीसीटीवी व डीवीआर भी साथ ले गए लुटेरे
Road Accident in Shahjahanpur : शुक्रवार सुबह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। थाना पुलिस ने शवों को हटवाकर जाम खुलवाया। इस भीषण हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





