
शिवड़ी (वीकैंड रिपोर्ट): राहुल गांधी गुरुवार को संघ मानहानि केस की सुनवाई के लिए महाराष्ट्र के शिवड़ी (मझगांव) कोर्ट में पेश हुए। उनके अलावा माकपा नेता सीताराम येचुरी भी अदालत के सामने पेश हुए। सुनवाई के दौरान अदालत में राहुल ने खुद को बेकसूर बताया। जिसके बाद अदालत ने उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दी। पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने उनकी जमानत ली। इस दौरान राहुल की अगुआई में पार्टी नेता कृपाशंकर सिंह, बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा, संजय निरूपम अदालत के अंदर मौजूद रहे। इससे पहले जब वह सुनवाई के लिए मुंबई पहुंचे तो हवाई अड्डे के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता उनके समर्र्थन में नारे लगाते हुए दिखाई दिए। कांग्रेस समर्थकों ने राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए। बता दें कि कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के लिए राहुल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद मुंबई के संघ कार्यकर्ता ध्रुतीमान जोशी ने फरवरी में राहुल के खिलाफ निचली अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ जो बयान दिए थे उन्हीं का बचाव करने के लिए उनकी एक के बाद एक अदालत में पेशी होनी है। अब इस महीने उन्हें चार और मामलों में अलग-अलग अदालतों में पेश होना है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला था। इन्हीं बयानों को लेकर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

