
नई दिल्ली (ब्यूरो) : आज शाम सेना के तीनो सैन्य प्रमुखों द्वारा प्रैस कांफ्रैंस कर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का परदा फाश किया गया। इस मौके पर हवाई सेना प्रमुख एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा पकिस्तान ने हवाई जहाजों ने 27 फरवरी को हमारी सीमा मे प्रवेश किया था और उनका निशाना हमारा मिलिटरी बेस था। पाक ने अपने एफ 16 जहाजों के साथ हमला किया था जिसे हमारे मिग 21, मिराज और सुखोई विमानो ने रोका था। इस कार्यवाही में हमारा एक पायलट विंग कमांडर अभिनंदन विमान क्रैश होने के चलते पाक सीमा में जा फसा जिसे पाकिस्तानी आर्मी ने हिरासत में ले लिया। उन्होने कहा कि पाकिस्तान ने इस हमले को लेकर काफी झूठ बोलें हैं जिनके सबूत भारतिय सेना के पास हैं।
उन्होने कहा कि पाकिस्तान ने कहा कि उन्होने एफ 16 विमान का प्रयोग नहीं किया पर जब भारतीय सेना ने उनका विमान गिराया तो उसके अवशेषों से ये सबित हो गया कि पाकिस्तान झूठ बोल रहा है। उन्होने कहा कि पाकिस्तान के पास एफ 16 ही एक एसा विमान है जो हवा से हवा मे मार करने वाली एमरॉन मिसाईल को चला सकता है और भारतीय सेना ने वही विमान गिराया है। दूसरा पाकिस्तान ने कहा कि उन्होने हमारे तीन विमान गिराए जबकि ये भी झूठ है। हमारा सिर्फ एक विमान गिराया गया जिसका पायलट उनके कब्जे में है।
मेजर जनरल सुरेंद्र सिंह महल ने कहा पाकिस्तान द्वारा सीमा पर पिछले दो दिन में 35 बार फायरिंग की है जिसका भारतीय सेना ने मुह तोड़ जबाव दिया है। और हम अब भी पाकिस्तान कि किसी भी कार्यवाही का जबाव देने के लिए तैयार हैं। और हम ये भरोसा दिलातें हैं कि हम पाकिस्तान की किसी भी कार्यवाही का जबाव देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस से पहले पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे विंग कमांडर अभिनदन को शुक्रवार को छोड़ देगा। और साथ ही इमरान खान ने भारत को बातचीत के लिए भी आमन्त्रित किया है।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

