

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 16वीं लोकसभा को भंग कर दिया है। अब 17वीं लोकसभा के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच, सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी और एनडीए का नेता चुने जाने के बाद आज शाम साढ़े 7 बजे राष्ट्रपति से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने लोकसभा भंग करने के आग्रह वाले सलाह पर हस्ताक्षर कर दिया है। राष्ट्रपति कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 85 के क्लॉज (2) के सब क्लॉज (बी) का प्रयोग करते हुए लोकसभा भंग किया है। 16वीं लोकसभा के भंग होने के साथ ही 17वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर उनको नवनिर्वाचित 542 सांसदों की सूची सौंपी। बता दें कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

