
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी पर एजेंसियों ने बड़ा शिकंजा कसा है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में नीरव मोदी और उनकी बहन पूर्वी मोदी से जुड़े चार बैंक खातों को स्विट्जऱलैंड में सीज़ किया है। नीरव और पूर्वी के इन खातों में करीब 283.16 करोड़ रुपये जमा थे। बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक को करीब 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।


-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

