
नाभा (वीकैंड रिपोर्ट) Major road accident in Faridpur : नाभा ब्लॉक के गांव फरीदपुर में उस समय अफरातफरी मच गई जब पंजाब रोडवेज (PRTC) की एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 140 यात्री सवार थे। क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण बस अचानक बेकाबू हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब बस अपने रूट पर तेज रफ्तार में चल रही थी और यात्रियों की संख्या निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस सामने खड़े एक पेड़ से जा भिड़ी, जिससे पेड़ भी टूट गया और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Major road accident in Faridpur : टक्कर के बाद बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भादसों के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


