
गाजा (वीकैंड रिपोर्ट): International News : गाजा शहर के दाराज में एक स्कूल पर इज़राइली हवाई हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। यह स्कूल बेघर हुए लोगों का सहारा बना हुआ था। यहां कई परिवार बमबारी से परेशान होकर ठहरे हुए थे। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार तड़के इस हमले की जानकारी दी है।
इसी प्रकार कल रात गाजा के खान यूनिस में हुए इजरायली हमले में 30 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक डॉक्टर के 10 में से 9 बच्चों की मौत हो गई।
International News : डॉक्टर का एक बच्चा और पति गंभीर रूप से घायल हैं। कई देशों ने इजरायल की कड़ी आलोचना की है। गाजा के फिलिस्तीनियों पर इजरायल का कहर जारी है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज हर जगह बमबारी कर रही है. यहां तक कि स्कूलों, अस्पतालों और रिफ्यूजी कैंपों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





