Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): गोवा के बाद अब मानसून की बारिश महाराष्ट्र के कई इलाकों में शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, मानसून की दस्तक के बाद महाराष्ट्र और गोवा में झमाझम बारिश हो रही है। 12-24 घटे में यह पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा। वहीं मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई मानसून पूर्व बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। अगले 72 घंटे में इसके ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूवीज़् उत्तर प्रदेश में दस्तक देने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि मानूसन सीजन की बारिश में 19 जून तक कुल 43 फीसदी की कमी आई है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में अब तक सामान्य से 59 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि पूर्व और पूर्वोत्तर में 47 फीसदी तक कम बारिश दर्ज हुई है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि खरीफ फसल जैसे धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। ये सभी फसलें मानसून की बारिश पर टिकी होती हैं।
यहां पहुंचा मानसून-महाराष्ट्र के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है, और अगले कुछ दिनों में राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दो-तीन दिन में राज्य के दूसरे इलाकों में भी मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक मानसून के गोवा पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। लेकिन गुरुवार को ही मानसून पहुंच गया।
यहां होगी भारी बारिश- भारतीय मौसम विभाग ने गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।]]>
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.