
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के कुछ समूह मंगलवार को पुलिस के बेरिकेट्स को तोड़कर दिल्ली में दाखिल हो गए।

पिछले कई दिनों से किसान यहां के केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को समझाने की कोशिश भी की और कहा कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के खत्म होने के बाद उन्हें दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने की अनुमति दी गई है। अधिकारी ने कहा, ‘लेकिन किसानों के कुछ समूह माने नहीं और पुलिस के बैरिकेट्स को तोड़कर आउटर रिंग रोड की ओर बढ़ने लगे। इस के बाद पुलिस को किसानों को रोकने के लिए मजबूरन आंसू गैस के गोलों और वॉटर कैनन का उपयोग करना पड़ा।

जिसके बाद से स्थिती ओर तनावपूर्ण बन गई है। किसान बैरिकेट्स को तोड़ते हुए लाल किले तक पहुंच गए और दर्शनकारी किसानों ने राजधानी के आईटीओ क्षेत्र में एक डीटीसी बस में भी तोड़फोड़ की है ।

हिंसक हुआ आंदोलन किसान और जवान दोनो घायल, एक किसान की मौत
कई जगह पर किसानों ने पुलिस पर हमला भी किया जिसमें पुलिस कर्मी घायल भी हुए हैं। वही आई टी ओ में पुलिस के साथ झड़प में एक किसान की मौत होने का भी समाचार है। मरने वाले किसान का नाम नवनीत सिंह बताया जा रहा है जो की उत्तराखंड से आया था। किसानो ने पुलिस पर किसान को गोली मरने का आरोप लगया है।
किसानों को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा लाठी चार्ज व आंसू गैस का प्रयोग किया जा रहा है। बेकाबू होते किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वार किसानों को काबू करने के लिए जहां संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में आंसू गैस छोड़ी गई वहीं गाजीपुर में लाठीचार्ज किया गया। ये नजारा गुरुग्राम में फरीदाबाद में भी देखा जा रहा है।

देखें वीडियो :-
#WATCH A protestor hoists a flag from the ramparts of the Red Fort in Delhi#FarmLaws #RepublicDay pic.twitter.com/Mn6oeGLrxJ
— ANI (@ANI) January 26, 2021
#WATCH Visuals from ITO in central Delhi as protesting farmers reach here after changing the route pic.twitter.com/4sEOF41mBg
— ANI (@ANI) January 26, 2021
#WATCH Violence continues at ITO in central Delhi, tractors being driven by protestors deliberately try to run over police personnel pic.twitter.com/xKIrqANFP4
— ANI (@ANI) January 26, 2021
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


