
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Famous coaching teacher Khan Sir got married : मशहूर कोचिंग टीचर खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब इसकी जानकारी भी खुद खान सर ने ही एक वीडियो शेयर कर दी है। शादी का प्रोग्राम प्राइवेट रखा गया था। वीडियो में खान सर कहते नजर आते हैं, ‘तुम लोगों को एक चीज हमने बताई नहीं है। इसी युद्ध के दौरान हम ब्याह भी कर लिए हैं। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं। यह बात हमने सबसे पहले आपको बताई है। क्योंकि हमारा वजूद आप लोगों से है। भोज हम सोच रहे हैं 6 जून के लिए, ठीक है। 6 जून के आसपास। खान सर के शुभचिंतकों ने शादी की फोटो शेयर करने की मांग की लेकिन खान सर ने ऐसा नहीं किया।
Famous coaching teacher Khan Sir got married : वैसे इंटरनेट की दुनिया में अपने पसंदीदा टीचर को खान सर के नाम से ही जानता है, लेकिन उनका असल नाम कुछ और ही है। खान सर का असल नाम फैज़ल खान है। उनके दोस्त, रिश्तेदार और बाकि करीबी लोग उन्हें फैज़ल के नाम से जानते हैं। कुछ सोर्सेज में उनके नाम को लेकर अलग-अलग बात सामने आई, लेकिन फिर उन्होंने खुद ही सबको बता दिया उनका असली नाम फैज़ल खान है और “खान सर” उनका प्रोफेशनल नाम है। फैज़ल खान ही अब देशभर में खान सर के नाम से पहचाने जाते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


