
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): Court martial of 13 Air Force officers in Pakistan… पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां वायुसेना ने अपने करीब 13 बड़े अधिकारियों का कोर्ट मार्शल कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी अधिकारियों पर पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्धू के भ्रष्टाचार का खुलासा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन 13 में से 7 वरिष्ठ अधिकारी हैं। इनमें से तो अब रिटायर भी हो चुके हैं। इन सभी को अरेस्ट कर लिया गया है।
Court martial of 13 Air Force officers in Pakistan…पाकिस्तानी सेना प्रमुख के बारे में खुलासा हुआ था कि उन्होंने हथियारों की खरीद में काफी धांधाली की और पैसा बनाया। इस खुलासे के बाद अब पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख बुरी तरह फंस गए हैं। उन पर भ्रष्टाचार के पैसे से महंगी गाड़ियां लेने और घर लेने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि ऐसी बहुत कम कार्रवाइयां पाकिस्तान में देखने को मिलती हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





