
ओटावा (वीकैंड रिपोर्ट): Canada Justin Trudeau : भारत को बदनाम करने की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की चाल बेनकाब हो गई है। ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था, लेकिन अब कनाडाई आयोग की रिपोर्ट ने इसकी हवा निकाल दी है। मकनाडा के सार्वजनिक जांच आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या में किसी विदेशी राज्य से कोई निश्चित संबंध नहीं है।’ सितम्बर 2023 में ट्रूडो ने दावा किया था कि कनाडा के पास इस बात के विश्वसनीय सबूत हैं कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हुई निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे।
Canada Justin Trudeau हरदीप सिंह निज्जर एक खालिस्तानी समर्थक था, लेकिन भारत में खालिस्तान आंदोलन पर प्रतिबंध है। इसी बीच जून 2023 में निज्जर की हत्या के बाद जस्टिन ट्रूडो के बयानों ने भारत और कनाडा के रिश्तों में दरार पैदा की। इसका अंजाम ये हुआ कि अक्टूबर 2024 में कनाडा ने 6 भारतीय राजनयिकों और वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को निष्कासित कर दिया। जवाब में भारत ने 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया और अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। उसी के बाद से भारत-कनाडा संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


