
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नरेंद्र मोदी सरकार ने 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का प्रमुख नियुक्त किया है। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डॉयरेक्टर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल ने ही बालाकोट एयरस्ट्राइक की पूरी प्लानिंग की थी। नए रॉ चीफ सामंत गोयल, मौजूदा चीफ अनिल कुमार धस्माना की जगह लेंगे, जो ढाई साल की शानदार सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं। 1990 के दौर में जब पंजाब उग्रवाद की चपेट में था, तब सामंत गोयल ने सराहनीय कार्य करते हुए उग्रवाद के खिलाफ कई अभियान चलाए थे। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए डॉयरेक्टर अरविंद कुमार को कश्मीर मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। फिलहाल इसी विभाग में अरविंद कुमार, विशेष सचिव कश्मीर हैं। सामंत गोयल की तरह अरविंद कुमार भी 1984 बैच के ही असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

