

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और पिछले लगभग 10 दिन के भीतर उनके संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपना टेस्ट जरूर करवाएं।
नानावती हॉस्पिटल मुंबई का विख्यात हॉस्पिटल है जोकि विले पार्ले अमिताभ बच्चन के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो-सिताबो रिलीज हुई थी जिसे कोरोनावायरस आपदा के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। इसके बाद उनकी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र भी लगभग तैयार है।
Please like our page www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



