
नई दिल्ली, 11 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Government Job : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन कार्यरत स्वायत्त संस्थान नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड फोल्क मेडिसिन रिसर्च (NEIAFMR), पासीघाट ने डायरेक्टर के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस पद के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Government Job : शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से निम्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए:
- आयुर्वेद
- पब्लिक हेल्थ
- हेल्थ मैनेजमेंट
- एथनो बॉटनी
- सोशल एंथ्रोपोलॉजी
- बायोलॉजिकल साइंसेज
- फॉरेस्ट्री
- एनवायरनमेंटल साइंस
इसके अलावा हेल्थ केयर मैनेजमेंट या हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा भी मान्य होगा। साथ ही उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रताओं को भी पूरा करना होगा।
आयु सीमा और सैलरी
इस पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
चयनित उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-13 के अनुसार 1,23,100 रुपये से 2,14,100 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।
Government Job : ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी:
- सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जारी भर्ती से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- उसमें दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज व फोटो संलग्न करें।
इसके बाद भरा हुआ आवेदन फॉर्म इस पते पर भेजें:
श्री अब्दुल सादिक खान
अवर सचिव (आयुर्वेद), आयुष मंत्रालय
भारत सरकार, आयुष भवन, बी-ब्लॉक
जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली – 110023
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


