

सूरत (वीकैंड रिपोर्ट)- गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 12वीं यानी हायर सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.15 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि जनरल स्ट्रीम के लिए पास प्रतिशत 93.7 प्रतिशत रहा है। जनरल स्ट्रीम में बनासकांठा जिला (Banaskantha district) टॉप पर है जबकि सबसे कम रिजल्ट वडोदरा जिले (Vadodara district) का है वहीं साइंस स्ट्रीम में मोरबी जिला (Morbi district) टॉप पर है जबकि सबसे कम रिजल्ट दाहोद जिले (Dahod district) का है।
जीएसईबी कक्षा 12 एचएससी उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.51 प्रतिशत
लड़कों में उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.79 प्रतिशत
लड़कियों में उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.2 प्रतिशत
100 प्रतिशत परिणाम वाले स्कूल: 194
10 प्रतिशत से कम परिणाम वाले स्कूल: 34
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


