
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Woman’s hooliganism at petrol pump : जालंधर के राऊवाली इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला और उसके साथियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है।
पीड़ित कर्मचारी जतीन कपूर ने बताया कि एक युवती थार गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आई थी और गाड़ी में बैठे-बैठे फोन पर बात कर रही थी। जब कर्मचारी ने उससे पूछा कि गाड़ी डीजल की है या पेट्रोल की, तो युवती ने पेट्रोल बताया। इसी आधार पर गाड़ी में पेट्रोल डाल दिया गया।
कुछ देर बाद जब करीब 200 से 300 रुपये का पेट्रोल डल चुका था, तब युवती ने अचानक कहा कि गाड़ी में तो डीजल डलना था। कर्मचारी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी और गाड़ी वहीं खड़ी कर पेट्रोल निकलवाने की बात कही, लेकिन महिला गुस्से में भड़क गई।
Woman’s hooliganism at petrol pump : जतीन के मुताबिक, महिला गाड़ी से उतरकर गालियां देने लगी और उसके साथ हाथापाई करने लगी। इसके बाद उसने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया, जिन्होंने मिलकर कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिला उसका मोबाइल फोन और नकदी भी लेकर फरार हो गई।
पीड़ित ने बताया कि जब वह मेडिकल लीगल रिपोर्ट कटवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा, तो वहां भी कुछ युवकों ने उसे धमकाया और शिकायत न करने की चेतावनी दी।
जतीन कपूर ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





