
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : सप्ताहिक राशिफल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK)
मेष : इस सप्ताह अत्याधिक भागदौड़ और परिश्रम करने से धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। किसी मंगल कार्य पर खर्च होगा। मान समान में वृद्धि और व्यय भी बड़ेगे। जल्दबाजी में कोई कार्य न करे हानि हो सकती हैं।
उपाय : ब्राह्मण को भोजन कराएं।
वृष : इस सप्ताह में शुक्र तथा बुध मीन राशि में धन लाभ और उन्नति के योग हैं। व्यवसायिक व्यवस्था बढ़ेगी। घरेलू समस्याओं में मन परेशान रहेगा और खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान संबंधी चिंता रहेगी।
उपाय : शिवलिंग पर कच्ची लस्सी चढ़ाएं।
मिथुन : धन लाभ व उन्नति का मार्ग प्रशस्त होंगे कारोबार में व्यवस्थाएं बढ़ेंगे। सप्ताह में स्वास्थ्य ढीला रहेगा और संतान संबंधी चिंता भी रहेगी। जल्दबाजी में लिए निर्णय में हानि हो सकती है। सावधानी बरतें।
उपाय : ब्राह्मणों को दान देना शुभ रहेगा।
कर्क : व्यर्थ की भागदौड़ फिजूलखर्ची एवं मानसिक तनाव भी अधिक रहेगा। उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा। शुभ मंगल कार्य पर धन का खर्च अधिक होगा। उच्चप्रतिष्ठित लोगों से संपर्क भी बनेंगे।
उपाय : विश्वनाथ मंडल स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा।
सिंह : अधिक अव्यय में मानसिक तनाव हो सकता है। राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यक्ति से संपर्क लाभकारी होगा। संतान सुख मिलेगा। यात्रा में व्यस्त की परेशानी बढ़ेगी। लाभ और विद्या में विशेष रूचि बढ़ेगी।
उपाय : श्रीसुक्तम का पाठ करना शुभ रहेगा।
कन्या : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी मानसिक तनाव रहेगा। अपने भी परायो जैसा व्यवहार करेंगे। आर्थिक उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा। विदेश संबंधी यात्रा भी हो सकती है। परिवार में कुछ समस्याएं हो बनी रहेंगी।
उपाय : शिव स्रोतों का पाठ करें।
तुला : गुरु शुक्र में स्थान परिवर्तन योग होने से शुभ एवं मिश्रित प्रभाव होगा। कुछ बिगड़े कार्य बनेंगे। संतान के सहयोग प्राप्त होगा। विदेश की योजना भी बनेगी। परिवार में मतभेद एवं स्वास्थ्य ढीला रहेगा। पेट या लीवर में खराबी के संकेत हैं।
उपाय : शिव स्रोतों का पाठ करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक : कुछ सोची योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी। अति प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। भाई बंधु से सुख मिलेगा। कार्य में विलंब से क्रोध एवं उत्तेजना बढ़ेगी। परिवार में खुशी के अवसर प्राप्त होंगे। कोई गुप्त चिंता भी रहेगी।
उपाय : शिव स्त्रोत का पाठ कल्याणकारी रहेगा।
धनु : उच्च अधिकारी से विरोध पैदा हो सकता है। शरीर कष्ट व मानसिक तनाव अधिक रहेगा। बनते काम में रूकावट आ सकती है। आय के साधन बनते रहेंगे। किसी परिजन से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित सावधानी बरतें।
उपाय : महाशिवरात्रि की कथा करें।
मकर : किसी कार्य क्षेत्र की ओर रुझान बढ़ेगा। कार्यों में कामयाबी के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। धन का खर्च अधिक होगा। घरेलू परिस्थितियों में कुछ सुधार के योग बनेंगे।
उपाय : प्रतिदिन पीपल पर कच्ची लस्सी में काले तिल डालकर चढ़ाना शुभ होगा।
कुंभ : गुरु शनि के प्रभाव से स्वास्थ संबंधी रहेगी।सावधानी बरतें। शुभ मंगल कार्य भी संपन होंगे। विशेष अवसर प्राप्त होंगे। निजी समस्याओं के कारण परेशानी होगी।
उपाय : महाकाल स्तुति का पाठ करना शुभ रहेगा।
मीन : शनि की तृतिय दृष्टि होने से कठिन एवं संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आय के साधन बनेंगे। क्रोध से बने कार्य बिगड़ सकते है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
उपाय : शिव स्रोतों का पाठ करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


