
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Vande Bharat Jalandhar Stopage : रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की मंजूरी दे दी है। यह सुविधा 2 अप्रैल से लागू होगी, जिससे विशेषकर जम्मू जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे रवाना होकर अंबाला कैंट और लुधियाना में रुकने के बाद सीधे पठानकोट पहुंचती थी। लेकिन नए ठहराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 10 बजे जालंधर कैंट स्टेशन पहुंचेगी और 10:02 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी।
Vande Bharat Jalandhar Stopage : वापसी यात्रा का समय भी तय
कटरा/पठानकोट से लौटते समय यह ट्रेन शाम 5:29 बजे पठानकोट से चलकर 6:51 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 6:53 बजे लुधियाना के लिए प्रस्थान करेगी। इस फैसले से जालंधर और आसपास के इलाकों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, क्योंकि लंबे समय से वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही थी।

इसके साथ ही जालंधर के यात्रियों को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिल गई है। इससे पहले अमृतसर–दिल्ली और अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत पहले से ही इस क्षेत्र को सेवा दे रही हैं। हालांकि, फिलहाल जम्मू जाने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस कुछ समय के लिए रद चल रही हैं। रेलवे के इस फैसले को क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





