
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Suicide In Jalandhar : जालंधर में पुलिस ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं समेत करीब छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मिली जानकारी के अनुसार, कमल विहार के रहने वाले नगर निगम के पूर्व जे.ई. जोगिन्द्र कुमार ने ट्रेन के सामने जाकर आत्महत्या कर ली, मृतक से बरामद हुए सुसाइड नोट व उसके बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने कांग्रेसी नेता नीलकंठ जज सहित 6 लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Sudhir Suri Sons Arrested : दिवंगत शिवसेना नेता सुधीर सूरी के दोनों बेटों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला
मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है. सुसाइड नोट में कहा गया है कि मृतक ने पैसे लौटा दिए लेकिन चेक जारी कर उसे परेशान किया गया। आत्महत्या की घटना कमल विहार के बशीरपुरा में रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब 8 बजे हुई. जब शव का पता चला तो शव के आसपास भीड़ जमा हो गई। नगर निगम के पूर्व जे.ई. जोगिन्द्र कुमार की मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Robbery in Jalandhar : जालंधर में दिन दिहाड़े बड़ी वारदात, चोर घर से पैसे व लाखों के गहने लेकर हुए फरार
Suicide In Jalandhar : सुसाइड नोट के आधार पर भारतीय न्याय सहिता (बी.एन.एस.) की धारा 108 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 71 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें नीलकंठ जज, मंजिदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार, सोहन लाल सभी निवासी जालंधर का नाम शामिल है। इनमें नीलकंठ जज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान के बारे में पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





