
जालंधर, 14 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Strange Love Marriage : जालंधर में बुधवार को एक प्रेम कहानी ने उस समय नाटकीय मोड़ ले लिया, जब युवती के परिजनों ने पहले उसके प्रेमी की पिटाई की और बाद में उसी युवक के साथ युवती की शादी करवा दी। पूरा मामला शहर के बस्ती नौ इलाके का बताया जा रहा है, जहां दिनभर हाई-वोल्टेज ड्रामा:चलता रहा।
तीन दिन से घर से लापता थी युवती
जानकारी के अनुसार युवती पिछले तीन दिनों से अपने प्रेमी के साथ घर से गायब थी। इससे नाराज परिजनों ने युवक को शादी करवाने का भरोसा देकर घर बुलाया। आरोप है कि युवक के पहुंचते ही परिवार के लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला पहुंचा थाने
मारपीट से परेशान युवक और उसके परिवार वाले थाना नंबर-5 पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को भी थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझौते की कोशिशें चलती रहीं।
Strange Love Marriage : पुलिस के सामने कबूला प्यार
पूछताछ के दौरान युवक और युवती दोनों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अपनी मर्जी से साथ गए थे। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों परिवारों को शादी के लिए राजी किया गया।
मंदिर में करवाई गई शादी
आखिरकार थाना नंबर-5 के बाहर स्थित मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई। शादी के बाद माहौल शांत हो गया और दोनों परिवार भी सहमत नजर आए। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से Gonda का रहने वाला है और जालंधर की एक फैक्टरी में काम करता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


