
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Seth Satpal Mall Funeral : श्री गुरु रविदास धाम बूटामंडी के चेयरमैन और वरिष्ठ सामाजिक-राजनीतिक नेता Seth Satpal Mall के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
सेठ सतपाल मल विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े रहे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। श्री गुरु रविदास धाम बूटामंडी के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे समाज लंबे समय तक याद रखेगा। वे लेदर कारोबार से भी जुड़े हुए थे और व्यापारिक क्षेत्र में भी उनकी विशेष पहचान थी।

Seth Satpal Mall Funeral : उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे जबोवाल आबादी श्मशानघाट में किया जाएगा। उनके निधन पर शहर की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





