
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : School E-Rickshaw Accident : जालंधर में किशनपुरा चौक के पास आज सुबह स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई। बच्चों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक ने नशा किया हुआ था। जिस कारण ई-रिक्शा खंभे से टकरा गया। राहगीरों ने तुरंत ड्राइवर को पकड़ लिया और घबराए बच्चों को पानी पिलाया। आस-पास को लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
School E-Rickshaw Accident : ई-रिक्शा चालक ने कहा कि सामने से एक ऑटो आ गया था, जिसे बचाने के चलते उसने ई-रिक्शा को मोड़ दिया। इसी कारण ई-रिक्शा खंभे से टकरा गया। पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





