

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – महानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के आवास पर रेड हुई है। जालंधर के MLA रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में रेड हुई है। पता चला है कि रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था, फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफ़ा दफ़ा करवा देता था। हाल ही में रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ली गई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


