

Punjab State Food Commission visits government schools and Anganwadi centres
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab State Food Commission : पंजाब स्टेट फूड कमिशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने आज जिला जालंधर के औचक दौरे के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान श्री धालीवाल ने सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल नवां गांव जट्टां, सरकारी प्राइमरी स्कूल अलेवाली, सरकारी सीनियर सेकेंडरी और एलीमेंट्री स्कूल भुल्लर, सरकारी प्राइमरी स्कूल धंडोवाल और आंगनवाड़ी केंद्र नवां गांव जट्टां, धंडोवाल और अलेवाली का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात कर परोसे जाने वाले भोजन की समीक्षा की।
मिड- डे- मील के तहत बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की समीक्षा

इसके बाद आंगनबाडी केन्द्रों की जांच की गई, जहां लाभार्थियों और उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। जांच के दौरान आंगनबाडी केन्द्र में लाभार्थियों को दिए जाने वाले सामान लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके थे। इस दौरान आंगनबाडी केन्द्रों के रिकॉर्ड की भी जांच की गई।
आंगनबाडी केन्द्रों की भी जांच की गई, 2013 के तहत चल रही योजनाओं का भी निरीक्षण किया

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


