

चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab School Holidays : पंजाब सरकार ने कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया है। पंजाब स्कूल शिक्षा निदेशक ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्कूलों की छुट्टियां 11 जनवरी तक बढ़ा दी हैं।
मौसम विभाग की ओर से लगातार शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किए जाने के बाद चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए छुट्टियां बढ़ाकर 11 जनवरी तक ऑनलाइन क्लासेज के आदेश दिए हैं।
स्कूलों का समय बदला
वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए स्कूल का समय बदल दिया गया है। उन्हें अब सुबह 9:30 बजे स्कूल आना होगा और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी दी जाएगी। यह निर्णय आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक एच.एस. बराड़ ने 24 दिसंबर को छुट्टियों की घोषणा की थी। इस वर्ष शीतलहर के कारण 13 दिनों की छुट्टी की घोषणा की गई थी। चंडीगढ़ में सभी स्कूल 26 दिसंबर से 7 जनवरी तक बंद रहने थे, लेकिन सर्दी और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए छुट्टियां 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


