

जालंधर (हितेश सूरी) New National Speaker of Shiv Sena Taksali : शिव सेना टक्साली के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिज मोहन सूरी ने आज जालंधर से वरिष्ठ पत्रकार व न्यूज़ लिंकर्स के सम्पादक योगेश सूरी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सूरी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मानिक सूरी ने कहा कि योगेश सूरी पार्टी के लिए एक योग्य उम्मीदवार है यहां उल्लेखनीय है कि योगेश सूरी न्यूज़ लिंकर्स वेब न्यूज़ चैनल के सम्पादक है और वरिष्ठ पत्रकार है।
New National Speaker of Shiv Sena Taksali Yogesh Suri
श्री सूरी ने कहा कि योगेश सूरी का जालंधर में एक आदरणीय स्थान है जालंधर को आज शिवसेना टक्साली का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सूरी तथा राष्ट्रीय चेयरमैन मानिक सूरी ने कहा कि योगेश सूरी पार्टी की आवाज पंजाब सरकार तक पहुंचाने मे सक्षम है व एक राष्ट्रवादी पत्रकार के रुप में जाने जाते है। नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश सूरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिज मोहन सूरी व चेयरमेन मानिक सूरी का पार्टी में इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया है व शहीद सुधीर कुमार सूरी की हिन्दूवादी व राष्ट्रवादी नितियों को घर-घर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


