

कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट)- Kapurthala Truck Fire : कपूरथला में काला संघिया रोड पर देर रात एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने की घटना घटी है। जिसमें ट्रक ड्राइवर ने समय रहते ट्रक से कूद कर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार देर रात कपूरथला-काला संघिया रोड पर स्थित बिजली घर के नजदीक एक चलते हुए ट्रक को आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ट्रक ड्राइवर ने छलांग लगा दी। जबकि पीछे आ रहे वाहन ट्रक से काफी पीछे ही रुक गए।
Kapurthala Truck Fire : राहगीरों ने इस घटना की सूचना संबंधित थाने और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही काला संघिया चौकी इंचार्ज पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही फायर ब्रिगेड विभाग को भी सूचित किया। घटनास्थल पर नकोदर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


