
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Jalandhar News : आज जालंधर की सियासत गरमाई हुई है क्योंकि कांग्रेस ने आज प्रदर्शन का ऐलान किया। यह प्रदर्शन नगर निगम की ढीली कारगुजारी के खिलाफ कॉरपोरेशन ऑफिस के बाहर किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पंजाब सरकार और जालंधर नगर निगम के मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में नार्थ विधायक बावा हैनरी ने कहा- आज से दो माह पहले भी हमने नगर निगम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था और नगर निगम ऑफिस को ताला भी लगाया था। तब कहा गया था कि शहर में अच्छे से काम करवाया जाएगा। मगर तब से लेकर अब तक स्थिति में कोई भी सुधार नहीं आया है।
पूरे शहर में पीने के पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा और अन्य कई प्रदर्शन की समस्याओं से शहर के लोगों को जूझना पड़ रहा है। दरअसल बारिश के कारण पूरे शहर के हालात खराब हो चुके हैं और शहर के अधिकतर इलाके जलभराव और गड्डायुक्त सड़कों की समस्या से प्रभावित हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


