
जालंधर, 12 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar firing : जालंधर की मकसूदा सब्जी मंडी में भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की घटना सामने आ गई। मामले में भाजपा युवा नेता मोनू पुरी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली
जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले भी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग हुई और मोनू पुरी के पैर में गोली लग गई।
Jalandhar firing : दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप
घटना के बाद दूसरे पक्ष की ओर से अलग दावा किया गया है। घायल तरुण नामक युवक का आरोप है कि मोनू पुरी सुबह से कुछ युवकों को इकट्ठा कर उन पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। उसका कहना है कि गोली मोनू पुरी ने खुद चलाई थी और हाथापाई के दौरान वही गोली उसकी अपनी रिवॉल्वर से उसके पैर में लग गई। तरुण ने आरोप लगाया कि अब उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
CCTV फुटेज से साफ होगी तस्वीर
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मंडी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


