

जालंधऱ (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना के रोज आ रहे आंकड़े डराने वाले हैं। मंगलवार को 32 नए केस आने के बाद आज 31 नए केस कोरोना के पॉजिटिव आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 व्यक्ति दुबई से वापिस आए हैं जिन्हे मेहतपुर के एक गुरुद्वारा साहिब में एकांतवास में रखा गया है। इसके अलावा मैहन्द्रु मौहला से 8 व्यक्ति, गोपाल नगर से 8 व्यक्ति, कोट किशनचंद से कुछ व बाकी शहर के अलग-अलग हिस्सों से सबंधित है। इन आंकड़ों के बाद शहर में कुल मरीज़ों की संख्या 414 हो गई है।
पंजाब में कुल मरीज़ हुए 3497
इसके अलावा पूरे पंजाब में लगातार कोरोना मरीज़ों का मिलना जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को लुधियान में 39 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैंं जबकि फिरोजपुर में 6, पठानकोट में 4, मानसा व मोग में 3-3 व फाजिल्का में एक केस मिला है। इसके बाद पंजाब में कुल मरीज़ों की संख्या 3497 हो गई है जिनमें से 2538 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और 78 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है।

Please Like Our page www.faceboo.com/dailynewsreport24
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


