

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : International English Olympiad : मूल्य तथा स्किल आधारित शिक्षा के प्रसार को ध्यान में रखकर एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं को सर्वपक्षीय विकास के लिए तैयार किया जाता है। साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से इंटरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड का आयोजन किया गया जिसमें एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने शानदार रैंक प्राप्त किया।
International English Olympiad : रिया बैनर्जी को पंजाब व चंडीगढ़ में 17वां रैंक हासिल करने पर काोनल एक्सीलैंस का सर्टीफिकेट दिया गया। जाह्नवी ने 30वां जोनल रैंक तथा सुखलीन ने 61वां जोनल रैंक हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि छात्राओं का मानसिक विकास हो सके तथा उन्हें इंटरनेशनल परिपेक्ष्य की जानकारी मिल सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


