
Innocent Hearts School organizes a grand science exhibition
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts School – इनोसेंट हार्टस स्कूल, नूरपुर ब्रांच में 18 फरवरी, 2025 को एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी “इकोस ऑफ अर्थ : ए कॉल फॉर क्लाइमेट एक्शन” का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी “दिशा-एन इनीशिएटिव” के तहत आयोजित की गई, जो एसडीजी 13 -क्लाइमेट एक्शन पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय चुनौतियों के लिए सतत समाधान के बारे में जागरूकता फैलाना था।

छात्रों ने नवीकरणीय ऊर्जा, जलविद्युत संयंत्र, इकोब्रिक्स, ग्रीनहाउस, अम्लीय वर्षा, प्रदूषण, हाइड्रोपोनिक्स, वर्षा जल संचयन, बायोगैस संयंत्र, और सतत स्मार्ट शहरों पर अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि श्री दिनेश ढल्ल, हलका इंचार्ज नॉर्थ, जालंधर तथा वाइस चेयरमैन, पीएसआईईसी को डायरेक्टर श्रीमती मीनाक्षी शर्मा व प्रिंसिपल श्रीमती जसमीत बक्शी ने मुख्यातिथि को पौधे भेंट करके उनका स्वागत किया।
उन्होंने छात्रों के जलवायु जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक हरित और अधिक स्थायी भविष्य के लिए वैज्ञानिक समाधानों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




