
Farewell Party ‘Bon Voyage 2025’ organised at Innocent Hearts Group, Loharan
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts Group : अंतिम शैक्षणिक वर्ष के छात्रों को हर्षोल्लास के साथ विदाई देने के लिए इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस लोहारां में “फेयरवेल पार्टी बोन वॉयेज 2025” का आयोजन बड़े जोश और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्ति,फैकल्टी मेंबर्स, छात्र और स्टाफ वर्षभर में प्राप्त की गई यादों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को याद करने के लिए एक साथ आए।

फेयरवेल फेस्ट का मुख्य आकर्षण “मेमोरी वॉक” रहा। स्नातक छात्रों ने रैम्प वॉक के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई और मंच को जीवंत कर दिया। पूरे दिन छात्रों को कई प्रकार की गतिविधियों और प्रस्तुतियों से मनोरंजन कराया गया। छात्र परिषद के अध्यक्ष तरनजोत कौर ने मैनेजमेंट के माननीय सदस्यों, सभी गणमान्य अतिथियों और सम्माननीय फैकेल्टी को धन्यवाद दिया। विजेताओं को माननीय श्री राहुल जैन और डॉ. गगनदीप कौर धंजू द्वारा खिताब और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





