
जालंधर (प्रदीप वर्मा)- Illegal constructions in Jalandhar: शहर में अवैध निर्माणों की जो बाढ़ आई थी उसे अब कार्रवाई के सहारे रोका जा रहा है। कई इलाकों में अवैध निर्माणों को नोटिस जारी किए गए हैं। जैसे कि ओल्ड ग्रीन एवेन्यु में अवैध रूप से 6 कोठियां बन रहीं थी जिनका काम रुकवा दिया गया है। माैके पर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। बताया जाता है कि इन कोठियों को बनाने से पहले न परमिशन ली गई थी और न ही कागजी कार्यवाही पूरी की गई थी। इसके अलावा कमल विहार, लैदर कांप्लेक्स रोड पर निर्माणाधीन अवैध निर्माण को रोक दिया गया है। नोटिस भी जारी हो गया है।
Illegal constructions in Jalandhar: वेस्ट हलके में ही पन्नू विहार में अवैध रिहायशी परिसरों को रोकते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। इन रिहायशी परिसरों के अलावा तीन दुकानों को बनने से रोक दिया गया है। वेस्ट हलके में ही राजा गार्डन में दो अवैध दुकानों के निर्माण की जानकारी मिली थी जिन्हें नोटिस जारी हुआ है। इसके अलावा ग्रीन एवेन्यू एक्सेटंशन, बस्ती पीरदाद में 1 एकड़ में अवैध रूप से बन रही कालोनी का काम रुकवा दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------











