
Senior IAS officer Arun Shekhadi takes charge as Divisional Commissioner Jalandhar
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) IAS Officer Arun Shekhadi 2004 बैच के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी श्री अरुण सेखडी ने आज जालंधर के डिविजनल कमिश्नर का कार्यभार संभाला। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया ।

डिविजनल कमिश्नर ने 11 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की
बाद में डिविजनल कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर 11 जनवरी को पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर स्थानीय रेडक्रॉस भवन में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि इंतजामों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






डिविजनल कमिश्नर ने 11 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की